कलेक्ट्रेट परिसर में पाकिस्तान का पुतला फूंकते अधिवक्ता
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। आतंकी हमले में 17 सैनिकों की शहादत से दुखी जिला बार के अधिवक्ताओं ने सोमवार को काम नहीं किया।
पाकिस्तान की कायराना हरकत से दुखी अधिवक्ताओं ने आतंकवाद का पुतला लेकर कचहरी से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला।
कलेक्ट्रेट में पुतला जलाकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद राष्टपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
इसमें शहीद सैनिकाें के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है।
प्रदर्शन में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सतीश चंद्र सिंह, महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह, राहुल चौहान, नीरज शुक्ला, कीर्तिवर्धन सिंह, पीेके मिश्रा, अजहर हुसैन, त्रिलोकी सिंह आदि शामिल रहे।