सवायजपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुटैया में खेत से ट्रैक्टर निकालने पर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। कई लोगों को चोटों भी आईं। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाल सुनील सिंह ने बताया क्षेत्र के गुटैया गांव निवासी संजू की ओर से तहरीर मिली है। इसमें गांव निवासी अनंतराम, सुशील, सतीश, उमेश व महेश के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। वही, दूसरे पक्ष के उमेश की तहरीर पर संजू, मुकेश, तोताराम, मोनू व छुटक्कू के खिलाफ मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया दोनों पक्षों में खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर मारपीट हुई थी। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)