फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो पक्षों में चली लाठी कई घायल, 25 पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 21 May 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। थाना अतरौली क्षेत्र के गांव कुरौध में मामूली विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 25 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करके 10 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

प्रथम पक्ष से ग्राम कोरोध निवासी दिनेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर में अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान भतीजा सोनू के डम्पर सेपेड़ की शाखा टूट जाने से गांव के ही दिनेश कुमार उर्फ कल्लू सिंह सहित कई लोग उसे मारने लगे। बचाने दौड़े तो उन्हें भी पीट दिया। बेटी गुंजन के बांका मार दिया, जिससे वह एक तक बेहोश हो गई।
वहीं दूसरे पक्ष से गांव निवासी शिवम सिंह ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बाउड़ी के अंदर लेटा था, तभी गांव के सोनू सिंह के डंपर चालक से डाल टूटने को लेकर कहासुनी होने लगी। जानकारी मिलने पर सोनू सिंह अपने दर्जनों साथियों के साथ घर में घुसकर मारा पीटा। कोतवाल वहीद अहमद ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर 25 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें