फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शाहाबाद में बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एनएच-731 पर शाहाबाद में प्रस्तावित बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहीत करने के साथ ही काम शुरू करा दिया गया है। यातायात को सुगम बनाने के लिए शाहाबाद कस्बे से बाहर-बाहर करीब सात किमी लंबाई में बाईपास बनवाया जा रहा है। बाईपास बन जाने से शाहाबाद कस्बा के लोगों को बड़े वाहनों के प्रवेश और जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

एनएच-731 पर प्रस्तावित बाईपास में हरदोई में कोर्रिया से खेतुई-मंदारा तक के बाईपास पर काम शुरू होने के बाद अब शाहाबाद में बाईपास निर्माण शुरू कराया गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से लखनऊ से शाहजहांपुर तक कराए जा रहे फोर लेन निर्माण में शाहाबाद में सात किलोमीटर के बाईपास के लिए 31 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई है।
अधिग्रहण के साथ ही नामित संस्था की ओर से काम भी शुरू करा दिया गया है। एनएचएआई के अभियंता अरुण तिवारी ने बताया कि संस्था ने काम शुरू करा दिया गया है। शाहाबाद में बाईपास शाहाबाद देहात से शुरू होकर करमुल्लापुर, दौलतपुर गंगादासपुर, नौरोजपुर बाहर और ककराही बाहर होते हरदोई मार्ग को जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें