फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सैदहा के दो घरों में लाखों की चोरी

Wed, 22 Mar 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात बदमाशों ने रितुकला में चोरी की बड़ी वारदात के अलावा सैदहा गांव में भी दो घरों को निशाना बनाया गया। दोनों जगहों से भारी मात्रा में नकदी व सामान चोरी हो गया। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

सोमवार रात सदर कोतवाली क्षेत्र के सैदहा गांव में पड़ोस के घरों को निशाना बनाया। पहली वारदात पूरन लाल के घर में हुई। उसके भतीजा रामनिवास ने बताया कि कुछ दिन पहले ही प्लॉट बेचा था। चोर पांच लाख 14 हजार रुपये नकद, सोने की दो चेन, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी कुंडल, चार अंगूठी, एक जोड़ी पायल और दो जोड़ी तोड़ियां चोरी कर ले गए। फिर चोर पड़ोसी रामबरन के घर में घुस गए। वहां से तीन लाख रुपये नकद, सोने की दो अंगूठी, चार जोड़ी तोड़ियां, एक जोड़ी झुमकी और एक हार चोरी कर ले गए। सुबह वारदात की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें