हरदाेई। पाली थाना क्षेत्र के मुंडेर गांव में मजदूर का शव घर के अंदर कमरे में दुपट्टे से लटकता मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
मुंडेर गांव निवासी अंकित कुशवाहा (24) रुपापुर चीनी मिल में मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह वह घर में अकेला था। परिजन दूसरे मकान में थे। जब अंकित सोमवार को काम पर नहीं गया तो उसके मजदूर साथी ने घर पर अंकित के काम पर न आने की वजह पूछी। इस पर अंकित की भाभी लक्ष्मी उसके कमरे में देखने गई तो अंकित का शव फंदे से लटकता मिला। शव देखकर लक्ष्मी बदहवास हो गई। कुछ ही देर में अन्य परिजन भी पहुंच गए। मृतक के परिवार में पत्नी ज्ञान देवी है, जो बीस दिन पहले मायके गई थी। मृतक दस भाई बहनों में सबसे छोटा था। शादी एक साल पहले हुई थी। प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।