फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कुश, शांभवी, प्रशांत और अनिल विजयी हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। तृतीय स्व. राकेश कुमार सेठ बैडमिंटन प्रतियोगिता स्टेडियम में हुई। इसमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रतिभा दिखाई। कुश, शांभवी, प्रशांत और अनिल विजयी हुए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ अभय शंकर गौड़ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिता में बालक-बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जूनियर बालक में फाइनल मुकाबला कुश और क्षितिज के बीच खेला गया। इसमें कुश ने छितिज को 25-18 से हराया। बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला शांभवी व नोबिता के बीच खेला गया। इसमें शांभवी ने नोबिता को 25- 12 से हराया।
सीनियर बालक वर्ग में प्रशांत और निगम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें प्रशांत ने निगम को 25 - 23 से हराया। 50 प्लस वेटरंस सिंगल का फाइनल मुकाबला अनिल सिंह व राकेश शुक्ला के बीच हुआ l इसमें अनिल सिंह ने राकेश शुक्ला को 30 -29 से हराया।
विज्ञापन

50 प्लस वेटरंस डबल्स में फाइनल मुकाबला एसपी राजेश द्विवेदी व अनिल सिंह और अमित शुक्ला व निर्मल के बीच हुआ। इसमें एसपी राजेश द्विवेदी की टीम ने अमित शुक्ला की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
निर्णायक की भूमिका हबीबुल्ला, अवनीश पाल, गोविंद मिश्रा, शशि राठौर ने निभाई। विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि अनुराग मिश्रा ने सम्मानित किया। आयोजक गोपाल मिश्रा ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए समय-समय पर ऐसे टूर्नामेंट होते रहते हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष जनार्दन सिंह, अनुज सेठ, आरजू सेठ, अमन सेठ, अनिल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें