फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फाइनल में आमने-सामने होंगी कुरौंध व सैदापुर टीमे

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। कुरौंध के मैदान पर चल रहे झबरेश्वर द्वितीय क्रिकेट टूर्नामेंट में के फाइनल में कुरौंध व सैदापुर की टीमें आमने-सामने होगी। रविवार को सेमीफाइनल में कुरौंध ने 90 रनों से और सैदापुर टीम ने प्रतिद्वंदी को तीन विकेट से हराया।
विज्ञापन

रविवार को पहले सेमीफाइनल मैच में कुरौंध ए टीम के कप्तान सुमित सिंह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय किया। टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर पांच गेंद पर 157 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड वारियर्स बनी की टीम 13 ओवर तीन गेंद खेलकर 67 रन पर सिमट गई। कुरौंध के कप्तान सुमित सिंह ने चार विकेट व 39 रन बनाएं। वह मैन ऑफ द मैच बने।
दूसरे सेमीफाइनल मैच में छतिहा ए के कप्तान शिवमोहन सिंह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। उनकी टीम ने 13 ओवर 5 गेंद खेलकर 94 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में सैदापुर टीम के कप्तान पंकज के नेतृत्व में टीम ने छह ओवर एक गेंद खेलकर सात विकेट खोकर 95 रन बना लिए। सैदापुर ने छतिहा ए टीम पर तीन विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सैदापुर के खिलाड़ी धीरज को चार विकेट व छह रन का योगदान करने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। सुनील सिंह, पिंटू सिंह, मयंक पांडेय,अमित तोमर,विनोद सिंह,धीरू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें