कानपुर देहात। बस हादसे में जान गंवाने वाले दो लोगों में कृष्णवीर सिंह मूल रूप से हरदोई के बालामऊ के समसापुर के रहने वाले थे। जानकारी पर उनके परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर आ गए। भाई बलराम सिंह ने बताया कि कृष्णवीर अविवाहित थे। वह, भाई व परिजन के साथ करीब 10 साल से हरदोई से आकर शुक्लागंज के चंपापुरवा में रह कर निजी नौकरी करते थे। वह घर से तीर्थ यात्रा पर निकलने के दौरान बहुत खुश थे। बुधवार रात करीब 10 बजे भाई से फोन पर बात हुई थी तो उन्होंने सुबह सात बजे तक घर आ जाने की बात कही थी लेकिन सुबह साढ़े पांच बजे पर उनके पास साथी श्रद्धालुओं की ओर से हादसे में भाई की मौत होने की जानकारी मिली। परिजन शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव पैतृक गांव समसापुर बालामऊ ले गए। (संवाद)