भरावन। आजाद हिंद क्रिकेट क्लब बनी के मैदान पर पीयूष त्रिपाठी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को कोरौंध व रेड वारियर्स बनी की टीम ने अपने-अपने मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया।
पहला मैच कोरौंध और रुदौली नेवादा टीम के बीच खेला गया। कोरौंध के कप्तान सुमित सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 108 रन बनाए। जवाब लक्ष्य का पीछा करने उतरी पवन मिश्रा की टीम 8 विकेट खोकर 94 रन पर सिमट गई। कोरौंध ने रूदौली नेवादा टीम पर 14 रनों से जीत दर्ज की। कोरौंध टीम के आशीष कश्यप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच रेड वारियर्स बनी व खसरौल के बीच खेला गया। रेड वारियर्स बनी के कप्तान राजीव सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 10 विकेट खोकर 143 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी खसरौल के कप्तान सुमित यादव की टीम ने 8 ओवर 3 गेंदों में 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रेड वारियर्स बनी के योगेश द्विवेदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कोरौंध व रेड वारियर्स बनी टीमों ने क्वाटर फाइनल में स्थान बनाया। बलराम सिंह,प्रशांत त्रिपाठी, रितिक सिंह, संजीव सिंह, शशांक अवस्थी, सुजीत सिंह, अंश शुक्ला,आशुतोष पांडेय मौजूद रहे।