फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को शासकीय अधिवक्ताओं ने दी आहूतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक सहित सभी को कोरोना से बचाव के लिए शासकीय अधिवक्ताओं ने हवन पूजन कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन

प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक व उनकी पत्नी कोरोना से पीड़ित हैं। रविवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर कानून मंत्री को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। सूचना आने के बाद जिले के शासकीय अधिवक्ताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सोमवार को वंशी नगर पार्क स्थित प्राचीन बाबा नागेश्वर नाथ मंदिर में हवन व पूजन किया गया। आचार्य देवेंद्र अवस्थी पप्पू ने महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण किया। जिला शासकीय अधिवक्ता रामचंद्र राजपूत, विशेष शासकीय अधिवक्ता क्षितीश दीक्षित,अनुराग श्रीवास्तव, घनश्याम शुक्ला, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व विनय गौड़, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता चंदन कुमार सिंह, केके अवस्थी, सत्यम तिवारी सहित सभी शासकीय अधिवक्ता, अधिवक्ता मृदुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें