हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के मानीमऊ निवासी सामेंद्र का 16 वर्षीय पुत्र अजय रविवार की शाम करीब तीन बजे कलश यात्रा में गर्रा नदी गया था। बताया गया है। गर्रा नदी में नहाते समय अचानक अजय गहरे पानी में चला गया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। किशोर की तलाश की जा रही है लेकिन, अभी मिला नहीं है। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि गर्रा नदी में घटनास्थल के पास जाल लगवा दिया गया है। (संवाद)