फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली को गए किसान ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरसेनी में सोमवार रात किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने उसके कर्ज से परेशान होने की बात कही है।
विज्ञापन

अरसेनी निवासी राकेश कुमार त्रिपाठी (55) सोमवार को गांव से बाहर स्थित अपने खेत में धान की फसल की रखवाली के लिए गए थे। देर रात परिजन खाना देने के लिए खेत में गए तो वह वहां नहीं मिले। आसपास देखा तो उनका शव पेड़ में रस्सी से फांसी पर लटकता मिला। मृतक की पत्नी बबली ने बताया कि एक लाख रुपये भैंस पालन के लिए बैंक से ऋण लिया था। ये अब दो लाख रुपये हो चुका है। एक वर्ष पहले आरसी कट गई थी। लॉकडाउन के दौरान रिकवरी नहीं की गई, लेकिन पिछले दो माह से लगातार ऋण अदायगी का दबाव बनाया जा रहा था। इसी के चलते राकेश ने खुदकुशी कर ली। राकेश के परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें