भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बहुती खुर्द निवासी किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार सुबह उसका शव खेत में पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला।
बहुती खुर्द निवासी शिवशरण (35) पुत्र रामगुलाम खेती करता था। वह मिट्टी के बर्तन भी बनाता था। उसका खेत सेमरा हार के निकट है। रविवार शाम वह खेत देखने गया था, लेकिन लौटा नहीं। परिजनों ने समझा कि वह खेत पर ही रुक गया है। सोमवार सुबह खेत गए ग्रामीणों ने शिवशरण का शव यूकेलिप्टस के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से लटकता देख उसके परिजनों को सूचना दी। पिता रामगुलाम ने बताया कि शिवशरण मानसिक रूप से बीमार था। दो साल से उसका उपचार चल रहा था। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं। मृतक के परिवार में पत्नी संगीता, एक पुत्र और पुत्री है।