फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐमा निवासी युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव शनिवार सुबह गांव में बाग में मफलर से फांसी पर लटकता मिला।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐमा निवासी मैकूलाल (45) पुत्र छोटेलाल खेती करता था। वह शुक्रवार रात घर से बिना बताए चला गया था। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने मैकूलाल का शव बाग में मफलर से फंदे पर लटकता देखा। इस पर ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर कोथावां चौकी प्रभारी शिवशंकर मिश्रा और कल्यानमल चौकी प्रभारी विजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में मैकूलाल ने खुदकुशी की है। मृतक के परिवार में तीन पुत्र प्रदीप, कुलदीप और अनूप हैं। प्रदीप दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता हैै।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें