केंद्रीय विद्यालय की बस ट्रैक्टर से टकराई, छह छात्र घायल
- विद्यालय की बस नंबर-चार हुई हादसे का शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। केंद्रीय विद्यालय मलिहामऊ की बस नंबर-चार बिलग्राम रोड पर ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में बस के केबिन में बैठे छात्र-छात्राएं घायल हो गए। हादसे की खबर सुनते ही बच्चों के अभिभावकों स्कूल पहुंचे।
केंद्रीय विद्यालय की बस नंबर-चार छात्र-छात्राओं को लेकर विद्यालय जा रही थी। बिलग्राम रोड पर ट्रैक्टर से उसकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस की केबिन में बैठा 7वीं का छात्र अर्पण और छात्रा आकांक्षा घायल हो गए। इसके अलावा चार और छात्र-छात्राओ को हल्की-चोटें आई हैं। हादसे की खबर सुनते ही बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंचे। घायल बच्चों को पहले मेडिकल काॅलेज लाया गया। जहां से बच्चों को उनके अभिभावक निजी हास्पिटल लेकर गए। थानाध्यक्ष सुरसा ओपी सिंह का कहना है कि हादसे की जानकारी कर जांच की जाएगी।