फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पटल सहायक फाइलों को क्रमबद्ध व आसपास सफाई रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। कार्यालयों को अपडेट रखने के लिए पटल सहायक फाइलों को क्रमबद्ध व आसपास साफ-सफाई रखें। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का जायजा लिया और पटल पर जाकर कामकाज देखा।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विभिन्न पटलों पर जाकर कामकाज देखा और पटल सहायकों को निर्देश दिए कि फाइलों को क्रमबद्ध रखा जाए। सभी पटल सहायक अपने आसपास साफ-सफाई रखें, इससे पूरा कार्यालय साफ-सुथरा रहेगा। अलमारियों में फाइलों को रखने के साथ ही इसकी स्लिप भी चस्पा करें, इससे फाइलों को तलाशने में आसानी रहेगी और निरीक्षण के समय अप्रिय स्थिति नहीं बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले फरियादियों के शिकायती पत्र प्राथमिकता पर लिए जाएं और उनका निस्तारण निर्धारित समय सीमा में कराना सुनिश्चित करें। जिस पटल की शिकायत लंबित पाई जाएगी, उस पटल के सहायक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें