फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर से गिरकर कांवड़िया की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम रोड पर सुरसा थाना क्षेत्र में कुतुआपुर गांव के पास ट्रैक्टर से गिरे कांवड़िया के ऊपर से ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया निकलने से मौत हो गई। वह मेहंदी घाट से कांवड़ लेकर वापस आ रहा था।
विज्ञापन

थाना टडियावां व गांव निवासी महेंद्र का 15 वर्षीय पुत्र लकी कांवड़ यात्रा में शामिल होकर मेहंदी घाट कांवड़ लेने गया था। वहां से वापस हो रहे कांवड़ियों के जत्थे के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर आ रहा था। सोमवार को इसी बीच रास्ते में हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर कुतुआपुर के पास अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर-ट्राॅली का पहिया उसको कुचलता हुआ निकल गया। साथ में मौजूद परिवार के अन्य लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लकी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह टड़ियावां जूनियर हाईस्कूल में कक्षा 7 का छात्र था। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया मेडिकल कॉलेज की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें