फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बढ़े जलस्तर से डूब गया कल्याणी नदी पुल, कई गांवों का संपर्क टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार शाम जलस्तर 112.290 मीटर पर पहुंच गया। इससे सफीपुर तहसील तहसील क्षेत्र में गंगा नदी का पानी गांव की सीमा के करीब पहुंच चुका है। कल्याणी नदी का पुल डूब जाने के कारण एक दर्जन पंचायतों से गुजर दबौली मार्ग से जुड़ने वाले लोगों का आवागमन बंद हो गया। सैकड़ों बीघा फसल डूबने की आशंका है। एसडीएम ने मौके पर पहुंच नाव संचालित करा पानी से होकर गुजरने वाले लोगों को उससे भिजवाया।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढऩे से तहसील क्षेत्र के गांव जमालनगर में कल्याणी नदी पर बना पुल रविवार शाम को डूब गया। गांव ददलहा, सेवापुर, रूपपुर चंदेला, जमुनिहाकक्ष, पालहेपुर आदि के नजदीक पानी पहुंच गया। किसान अंबिका प्रसाद ने बताया कि गंगा नदी के बढ़े जलस्तर से सब्जी, धान, मक्का व उर्द की फसल डूब चुकी है। किसान खेत जाने के लिए पानी मंझा रहे हैं लेकिन प्रशासन ने ददलहा क्षेत्र में नाव नहीं उपलब्ध कराई है। ददलहा प्रधान मसर्रत अली नुपफी ने बताया कि नाव चलने से आवागमन सुरक्षित हो तो किसान परिवार की सुरक्षा की सोचे। एसडीएम रामदेव निषाद ने बताया कि जमालनगर पुल से होकर जाने वाले यात्रियों के लिए नाव की व्यवस्था की गई है। पूर्व में प्रभावित होने वाले 20 गांवों में भी नाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

आठ राहत चौकियों के अलावा राशन वितरकों को गांव में ही राशन उपलब्ध कराने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें