मल्लावां। कस्बा के भगवंतनगर में बीएन इंटर कॉलेज में जनपदीय मााध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग में गौसगंज के पीबीआर इंटर कॉलेज की टीम ने मल्लावां के बीएनइंटर काॅलेज को हराकर फाइनल जीत लिया।
कबड्डी प्रतियोगिता का विधायक आशीष सिंह आशू ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर व प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। पहला मैच श्री देवी दयाल इंटर काॅलेज सुभानखेड़ा व रमेश चंद्र अवस्थी इंटर कॉलेज मल्लावां की टीम के मध्य खेला गया। इसमें श्री देवी दयाल इंटर काॅलेज की टीम 53-03 से विजेता रही। निर्णायक की भूमिका सुरेंद्र कुमार ने निभाई। जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश त्रिपाठी, प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डाॅ. राजेश तिवारी, अरूण कुमार बाजपेयी, क्रीड़ा शिक्षक सरोज कुमार, विनीत सिंह, प्रगति सिंह व अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।