जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा कर दुआ मांगते रोजेदार
- फोटो : अमर उजाला
रमजान के तीसरे जुमे में जिले भर की मसजिदों में विशेष नमाज अदा की गई। शहर की जामा मसजिद में मुफ्ती मोहम्मद इजहार साहब ने नमाज अदा कराई। इस दौरान रोजेदारों ने अल्लाह से झमाझम बारिश और मुल्क की तरक्की की दुआ मांगी। इसके अलावा पिहानी, गोपामऊ, बिलग्राम, संडीला, शाहाबाद, मल्लावां, पाली, कछौना सहित सभी कसबों और गांवों में जुमे की जमाज अदा कर रोजेदारों ने दुआ मांगी।