फोटो-15- मौके पर जांच करती पुलिस। संवाद
शाहाबाद। शरमा गांव में बंद मकान में चोरी की घटना सामने आई है। शरमा गांव निवासी रानी सिंह ने बताया कि वह कुछ ही दूर पर स्थित बिलालपुर गांव में चक्रपाल के यहां शादी में गई थी। अपने भांजे सुधीर के साथ उसने मकान के बाहर ताला लगाया था। वापस आने पर दरवाजे खुले मिले। चोर घर में रखे पचास हजार रुपये, सोने की चेन और झुमकी, चांदी की पायल और कमरबंद चोरी कर ले गए। महिला ने अपने परिवार के ही कुछ लोगों पर चोरी की घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है। घटना की जानकारी पर निरीक्षक शिव गोपाल फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। विवेचना में यह भी पता चला है कि रानी सिंह का संंपत्ति को लेकर अपने देवरों के साथ विवाद चल रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)