फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: कार्रवाई की मांग को लेकर युवक का शव रखकर लगाया जाम

Mon, 20 Feb 2023 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने कोथावा-बेगंनीज मार्ग पर युवक का शव रखकर रविवार सुबह जाम लगा दिया। पांच घंटे बाद पहुंचे एसडीएम व सीओ ने कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खुल सका। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे लोगों को खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पचकोहरा गांव निवासी सर्वेंद्र उर्फ सोनू(30) शुक्रवार रात गांव के ही दोस्त देशराज की बहन मीना की शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोथावां गया था। बरात कोथांवा में एक गेस्ट हाउस में आई थी। शनिवार सुबह उसका शव बेनीगंज मार्ग पर बरगदिया गांव के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया था। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पिता मूलचंद ने एसके हॉस्पिटल कर्मचारियों पर सोनू के साथ गाली गलौज करने और अज्ञात वाहन से कुचलने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर ले गए थे। रविवार सुबह आठ बजे परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोथावा-बेगंनीज मार्ग स्थित कस्बे के मुख्य चौराहे शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस कर्मियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, पर वह कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। दोपहर करीब एक बजे एसडीएम देवेंद्र पाल व सीओ शिल्पा कुमारी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहन फंसे रहे। इससे लोगों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी।

मृतक छह भाई बहनों में से था अकेला
चचेरे भाई सुनील के मुताबिक सर्वेंद्र उर्फ सोनू पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसके दो बेटे व एक बेटी है। आठ माह की गर्भवती पत्नी सुशीला रो-रोकर बेहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें