फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तकनीकी एवं प्रशासनिक मद से सफाई कर्मियों को किया भुगतान

Wed, 15 Mar 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अनियमितता : प्रशासनिक मद से किया सफाई कर्मियों को भुगतान
विज्ञापन

- राम खेलावन व राम धीरज पर बरसी अफसरों की कृपा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरावन। ब्लॉक के तकनीकी एवं प्रशासनिक (बीडीओ व एडीओ) के सरकारी संयुक्त खाते की चेक से दो सफाई कर्मियों को 90,275 रुपये का भुगतान किया गया है। इस फर्जीवाड़े पर बीडीओ का कहना है कि उनके कार्यकाल में यह भुगतान नहीं हुआ है, फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है।
तकनीकी एवं प्रशासनिक मद से कार्यालय के खर्चा का पैसा निकाला जाता है। कार्यालय में रखे गए प्राइवेट ऑपरेटर, कुर्सी-मेज, डेस्कटॉप, प्रिंटर,स्टेशनी सामग्री की खरीद की जाती है। ब्लॉक का आलम ये है कि ग्राम पंचायत गोड़वा के सफाई कर्मी राम खेलावन को वर्ष 2022 में दो चेकों के माध्यम से 45,900 व 20,475 रुपये कुल 66,375 रुपये का भुगतान किया गया। वहीं दूसरे ग्राम पंचायत आलमपुर के सफाई कर्मी राम धीरज को 23,900 का भुगतान किया गया है। तत्कालीन बीडीओ व एडीओ पंचायत की मेहरबानी से सफाई कर्मियों को 90,275 रुपये का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो यह सफाई कर्मी चयनित पंचायतों में न जाकर ब्लॉक में ही बीडीओ व एडीओ की कारगुजारी किया करते हैं। बीडीओ महेश चंद्र व एडीओ पंचायत मेवाराम ने बताया यह भुगतान उनके कार्यकाल के दौरान नहीं किया गया है। भुगतान पूर्व में किया गया है मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें