फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कस्तूरबा विद्यालय सभी पक्षो को बुलावा, दर्ज होगे बयान

Sat, 18 Mar 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच अधिकारी ने सभी को बुलाया, दर्ज होंगे बयान
विज्ञापन

- शिक्षक, छात्राएं व अभिभावकों को भेजी गई सूचना
- उर्दू शिक्षक पर धर्म विशेष की शिक्षा देने का है आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। टड़ियावां कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में उर्दू पढ़ाने वाले शिक्षक पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। उर्दू शिक्षक पर आरोप है कि वह एक धर्म विशेष की शिक्षा दे रहा है। इस मामले में जांच चल रही है। हकीकत जानने के लिए सभी पक्षों को मंगलवार विद्यालय में बुलाया गया है। जहां पर सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
संडीला एसडीएम दिव्या मिश्रा (आईएएस) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। टड़ियावां के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में उर्दू शिक्षक मुजीम पर स्कूल में इस्लाम धर्म का प्रसार करने आरोप लगा है। विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं से बीईओ शालिनी गुप्ता से की शिकायत में बताया था कि शिक्षक मुजीब पढ़ाने के बजाय राम व कृष्ण का कोई वजूद नहीं है। इस्लाम धर्म दुनिया में सबसे बड़ा धर्म है। ऐसी कहानी सुनाया करते हैं। पढ़ाते समय अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसडीएम दिव्या मिश्रा ने बताया कि मामले में सभी शिक्षक, छात्राएं व उनके अभिभावकों को मंगलवार को विद्यालय बुलाया गया है। जहां पर वह स्वयं और टीम के दो अन्य सदस्य पहुंच कर पूरे मामले में बयान दर्ज करेंगे। इसके लिए सभी को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें