हरियावां। थाना क्षेत्र के सधिनावा गांव में खेलने के दौरान मासूम पानी भरे गड्ढे में डूब गई।
सधिनावा निवासी सर्वेश कुमार खेती करते हैं। सोमवार की देर शाम वह खेत में खीरे की बेल लगाने के लिए गए थे। इस दौरान उनकी पुत्री सौम्या (03) भी साथ में गई थी। सर्वेश खेती के काम में व्यस्त हो गए, जबकि सौम्या खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। काफी देर तक जब सौम्या नजर नहीं आई, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उसका शव पानी भरे गड्ढे में पड़ा नजर आया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि पानी में डूबने से बच्ची की मौत हुई है। (संवाद)