फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रामगंगा में डूबकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के पूरारतन गांव में रामगंगा में नहाते समय डूबकर मासूम की मौत हो गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के पूरारतन गांव निवासी राज कुमार का पुत्र अंशुल (7) मंगलवार की शाम रामगंगा नदी के किनारे बकरी चराने गया था। इसी दौरान वह रामगंगा नदी में नहाने लगा। नहाते समय गहरे पानी में चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया गया। अंशुल गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा दो का छात्र था और दो भाइयों में बड़ा था। अरवल थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें