फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क किनारे भरे पानी में पड़ा रहा घायल चालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। शाहाबाद से अनंगपुर रोड पर मैकपुर गांव के पास कोहरे की वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद घायल चालक सड़क किनारे भरे पानी में पड़ रहा है। देर रात गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों ने उसे बाहर निकाल लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना अल्हागंज ग्राम बानपुर निवासी विजय मिश्रा (32) थाना पचदेवरा के मैकपुर गांव के पास ट्रैक्टर से सामान उतार कर शनिवार रात घर लौट रहा था। घना कोहरा होने की वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। गड्ढे में पानी भरा हुआ था। घायल चालक इस पानी में गिर गया। लोगों के मुताबिक चोट होने के कारण वह पानी से बाहर नहीं निकल पाया।
हादसे की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। देर रात जब गश्त कर रहे सिपाही मौके पर पहुंचे, तो ट्रैक्टर को पलटा देख कर पानी में पड़े चालक को बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

उसकी जेब से मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने अभी घटना की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें