फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सड़क हादसे में घायल ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। बिल्हौर-कटरा हाईवे पर हुए सड़क हादसे के घायल युवक ने बुधवार को दम तोड़ दिया। वहीं घायल छह लोगों का इलाज जारी है।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली के पतसेनी-बालामऊ निवासी पुतान की पत्नी का बीमारी के चलते निधन हो गया था। गांव वालों के अलावा पुतान के नाते-रिश्तेदार मंगलवार को अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। इसी बीच बिल्हौर-कटरा हाईवे पर एक ढाबा के सामने शव वाहन ने ओवरटेक किया, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली उससे भिड़ गईं। हादसे में शव वाहन पर सवार कछौना कोतवाली के पतसेनी-बालामऊ और कटियामऊ के रहने वाले पांच लोग घायल हो गए। इसमें अर्जुन (35), श्रवण (45) , हरिश्चंद्र (55), राजा राम (58) , शिवराम(55) के अलावा कटियामऊ निवासी पिंटू (25) और शव वाहन का ड्राइवर शिवकरण (38) को आनन-फानन में एम्बुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। हादसे में पिंटू की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें