फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: निमोनिया से पीड़ित मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के लट्ठपुरवा निवासी निमोनिया से पीड़ित मासूम की शनिवार सुबह मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन

ग्राम लट्ठपुरवा निवासी मनोज खेती करते हैं। मनोज ने बताया कि सात मार्च को उनकी पुत्री दीक्षा (16 माह) की तबीयत बिगड़ गई। उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाने पर निमोनिया की पुष्टि हुई। प्राइवेट अस्पताल में दीक्षा को भर्ती कर लिया गया। नौ मार्च को तबीयत बिगड़ने पर दीक्षा को लखनऊ ले गए। तबीयत में सुधार न होने पर शुक्रवार शाम दीक्षा काे बिलग्राम में एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। शनिवार सुबह दीक्षा को लेकर वह मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सक ने दीक्षा को मृत घोषित कर दिया। दीक्षा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें