फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: निर्दलीय कहीं बिगाड़ न दें बड़े दलों का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। साल 2017 के निकाय चुनाव में निर्दलीय सबसे आगे रहे थे। जिले की सभी 13 सीटों में सबसे ज्यादा पांच निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए थे। यहां दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी रही है, जिसे चार सीटें मिली हैं। हरदोई में बसपा को दो सीटें मिली हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी यहां भाजपा को सिर्फ एक सीट पर ही जीत हासिल हुई थी।
विज्ञापन

बेनीगंज नगर पंचायत से सुशीला वैश्य भाजपा की एकमात्र ऐसी उम्मीदवार थीं, जिन्होंने हरदोई जिले में भाजपा की जीत का परचम लहराया था। कमोवेश इस बार भी हालात वैसे ही बने हुए हैं। अगर आपसी खींचतान कम न हुई तो निर्दलीय प्रत्याशी बड़े दलों का खेल बिगाड़ सकते हैं।
साल 2017 के निकाय चुनाव में हरदोई सदर सीट से भाजपा ने अपने प्रत्याशी पारुल दीक्षित को जिताने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन पार्टी को मायूसी ही हाथ लगी थी। यहां से सपा प्रत्याशी के रूप में सुख सागर मिश्र मधुर ने बाजी मारी थी। हालांकि अब हालात बदल चुके हैं। पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल के भाजपा में शामिल होने के बाद मधुर भी भाजपा में आ गए। इस बार वह भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के क्षेत्र शाहाबाद में भी प्रत्याशी बदलने से बीच-बीच में बगावत के सुर सुनाई पड़ते हैं। मल्लावां, संडीला और बिलग्राम में भी भाजपा के लिए राह आसान नहीं लग रही है।
विज्ञापन

वहीं, सपा, कांग्रेस और बसपा की हालत भी पतली नजर आ रही है। ऐसे में निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के वोट बैंक में सेंध लगाकर खेल बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन

साल 2017 में यहां जीते थे निर्दलीय
- पाली नगर पंचायत में निर्दलीय दीपा अवस्थी जीती थीं।
- गोपामऊ नगर पंचायत में निर्दलीय परवीन जीती थीं।
- कछौना नगर पंचायत में निर्दलीय मीनू जीती थीं।
- मल्लावां नगर पालिका में अंकित जायसवाल निर्दलीय जीते थे।
- बिलग्राम से निर्दलीय मोहम्मद हबीब जीते थे।

यहां दौड़ी थी साइकिल
- हरदोई सदर सीट से सपा के सुख सागर मिश्र मधुर जीते थे।
- कुरसठ नगर पंचायत में सपा की कल्पना देवी चुनाव जीती थीं।
- संडीला नगर पालिका में सपा के रईस अंसारी जीते थे।
- सांडी से सपा के बाबूराम जीते थे।
जिले में तीसरे नंबर पर बसपा
- माधौगंज नगर पंचायत में बसपा के अनुराग मिश्रा जीते थे।
- शाहाबाद से बसपा की नसरीन जीती थीं।
- पिहानी से बसपा के साजिद जीते थे।
सुशीला ने बचाई थी इज्जत
- बेनीगंज नगर पंचायत में भाजपा की सुशीला वैश्य जीती थीं। हरदोई जिले में सुशीला वैश्य एकमात्र ऐसी प्रत्याशी हैं, जिन्होंने पार्टी को जीत दिलाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें