फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बढ़ रहे बुखार रोगी, दवा के लिए लग रही कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। मौसम का मिजाज बदलने के साथ बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी में प्रतिदिन नए व पुराने मरीज लगभग 300 से 400 मरीज आ रहे हैं। दवा के लिए मरीजों की कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीज विनोद कुमार, राजेश, रेखा ने बताया कि वह बुखार की दवा लेने आए हैं। उन्हें हल्की ठंड लगकर तेज बुखार आया है। गले में खराश है। डॉ. अरुण मोहन भारतीय व डॉ. परवेज द्वारा मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां दी गईं। डॉ. अरुण मोहन भारतीय ने कहा कि बेमौसम बरसात के बाद सुबह और शाम की ठंड से वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक हो गई है। उन्होंने सलाह दी कि मच्छर जनित बीमारी से बचने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। बीमार होने पर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर परीक्षण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें