फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह में कुपोषण से बचाव के प्रति किया जाएगा प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। गर्भ से ही कुपोषण के खात्मा के लिए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह में लोगों को कुपोषण से बचाव के प्रति प्रेरित करेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी अभियान का हिस्सा बनेंगे। लोगों को कुपोषण के कारकों की जानकारी देंगे।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाए जाने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। निदेशक संदीप कौर की ओर से जारी आदेश के हवाले से जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों, सुपरवाइजरों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वस्थ बच्चा अभिभावक को दिलाएगा सम्मान
डीपीओ ने बताया कि पोषण माह में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों की प्रतिस्पर्धा कराई जाएगी। इसमें स्वस्थ बच्चा होने पर उसके अभिभावक को सम्मानित किया जाएगा। अन्य अभिभावकों को बच्चों को स्वस्थ बनाने के टिप्स भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें