हरदोई। जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर 9.15 लाख की ठगी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं।
गाजियाबाद के मोरटा थाना मुराद नगर निवासी कमलदीप ने बेनीगंज कोतवाली के पट्टी नयागांव निवासी राजेश तिवारी व गांव के ही उसके चाचा नंदकिशोर तिवारी और राजेश के मामा करुणा निवासी औरास जिला उन्नाव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि तीनों ने जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर उसके साथ 9.15 लाख रुपये की ठगी की है।
पुलिस को दी तहरीर में कमलदीप ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने अपने रुपये मांगे तो आरोपी उसे दुष्कर्म के मामले में जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाल नित्यानंद ने बताया कि जल्द मामले में गिरफ्तारी भी की जाएगी।