फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: संदिग्ध हालात में युवक का शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला, गले में बंधी थी रस्सी, परिजनों ने लगाया हत्या का आ

Mon, 12 Jun 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरदोई जिले के मल्लावां में संदिग्ध हालात में युवक का शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला। युवक के गले में रस्सी बधी थी। पिता ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने हत्या के आरोप पर हाईवे जाम कर दिया। करीब दो घंटे बाद कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगरहा के मजरा मल्लाहनपुरवा निवासी राजू (22) का शव रविवार सुबह गांव के बाहर खेत में खड़े पीपल के पेड़ के नीचे संदिग्ध हालात में पड़ा था। मृतक के गले में रस्सी कसी थी। सुबह जब लोग खेतों की ओर गए तो पेड़ के नीचे शव पड़ा देखा था। शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को दी।

वहीं, मृतक के पिता रामसनेही ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव को लटकाए जाने का आरोप लगाया। शव को उठाने से इन्कार कर दिया। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने परिजनों को समझाया बुझाया। कोतवाल ने परिजनों को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर करीब दो घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के भेजा जा सका। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें