फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ससुरालियों ने युवक की हत्या कर गंगा में फेंक दिया था शव, आठ माह बाद खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी युवक की हत्या कर शव नानामऊ घाट पर गंगा नदी में ससुरालियों ने ही फेंक दिया था। युवक की गुमशुदगी के मामले में चल रही विवेचना में पुलिस ने हत्या और शव गायब करने की धाराएं बढ़ाते हुए मृतक के साले और साढू समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अर्जुनपुर गांव निवासी दीपक (31) की शादी लगभग सात साल पहले हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के मलौथा गांव निवासी बटेश्वर की बेटी मीना के साथ हुई थी। 12 नवंबर 2023 को दीपक अपनी ससुराल मलौथा गए थे। 13 नवंबर को दीपक की बात अपने भाई सूरत से हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हाे गया था। दीपक वापस घर नहीं पहुंचा तो पिता राम कुमार ने ससुरालियों से जानकारी ली, लेकिन कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद बीती 26 मई को राम कुमार की तहरीर पर दीपक की पत्नी मीना, साले विपिन, ससुर बटेश्वर, सास सुशीला, साली लक्ष्मी, कन्यावती, बसंती और साढ़ू अनुराग के खिलाफ दीपक को गायब कर किसी गोपनीय स्थान पर छिपाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया।
इसके बाद विवेचना में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। पुलिस को पता चला कि पत्नी से विवाद के चलते दीपक की हत्या उसके साले विपिन, ससुर बटेश्वर और शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव कोयला निवासी साढ़ू अनुराग और गांव के ही राजा उर्फ राघवेंद्र ने की थी। गमछे से गला दबाकर दीपक की हत्या की गई थी। बाद में शव बोलेरो से ले जाकर नानामऊ घाट पर गंगा नदी में फेंक दिया गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात अनुराग, विपिन और राजा उर्फ राघवेंद्र को बयान देने के लिए कोतवाली बुलाया और यहीं बयान लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें