फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आर्थिक तंगी में पत्नी ने छोड़ा साथ, तो युवक ने दे दी जान

Sun, 26 Mar 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आर्थिक तंगी के चलते महिला पति का साथ छोड़कर अपने मायके चली गई। वहीं पत्नी के चले जाने के गम में युवक ने घर के अंदर पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी लोगों को जब हुई, जब घर से शव की बदबू आने लगी।
विज्ञापन

पुरवा पिपरिया गांव निवासी रामकुमार (38) चार साल पहले झारखंड से एक युवती से शादी करके घर लाया था। वह अपने परिवार में अकेला था। उसके एक पुत्री व एक पुत्र है। पति पत्नी दोनों ईंट भट्ठे पर पथाई का कार्य करते थे। काम छूट जाने पर दोनों के बीच कलह होने लगी। आर्थिक तंगी के चलते एक हफ्ता पहले पत्नी अपनी मां के साथ बच्चों को लेकर झारखंड चली गई।
गांव वालों का कहना है पत्नी के जाने से आहत रामकुमार नशे का सेवन करने लगा था। शनिवार को घर के भीतर से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर घर के अन्दर देखा तो कमरे की छत में लगे कुंडे से पत्नी की साड़ी के सहारे से शव लटक रहा था। कोतवाल सुरेश मिश्रा के मुताबिक शव कई दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत ही वजह साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें