रेललाइन मरम्मत के लिए छह दिन बंद रहेगा कंहेटा फाटक
हरदोई। हरदोई-करना रेलवे स्टेशन के मध्य रेललाइन पर मरम्मत आदि का कार्य कराया जाएगा। रेल पथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पंकज शर्मा ने बताया इससे करना स्टेशन के पास के कंहेटा फाटक को 25 से 30 अक्तूबर तक बंद रखा जाएगा। इस फाटक से गुजरने वाले सड़क यातायात के लिए कोढ़वा फाटक वैकल्पिक तौर पर खुला रहेगा।