फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: उत्तर पुस्तिकाओं में गड़बड़ी हुई, तो केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार

Wed, 14 Feb 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में गड़बड़ी हुई, तो उसके लिए केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे। इसलिए सभी उत्तर पुस्तिकाओं को मिलान करने के बाद ही उनको केंद्र पर लेकर जाए और उनको सुरक्षित रखें। यह दिशा निर्देश डीआईआेएस ने दिए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए 138 विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के लिए बोर्ड से आईं उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण संकलन केंद्र जीआईसी से किया जा रहा है। संकलन केंद्र का निरीक्षण करने के बाद डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद ने उत्तर पुस्तिकाएं लेने आए शिक्षकों से कहा कि सभी उत्तर पुस्तिकाओं की सही से गणना कर लें।
उनके सीरियल नंबर को मिलान कर लें, अगर कॉपी में कोई कमी हो तो उसे बदल लें। संकलन केंद्र से परीक्षा केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं के पहुंचने के बाद सारी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक और कॉपी ले जाने वाले शिक्षक की होगी। उन्होंने कहा कि कापियों का निर्धारित मानक के अनुसार परीक्षा केंद्र पर रखा जाए और स्ट्रॉंग रूम का सीसीटीवी कैमरा 24 घंटे सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें