फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: महिला ने एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र, बोली- नहीं मिला इंसाफ, तो तहसील परिसर में करूंगी आत्महत्या

Fri, 03 Feb 2023 03:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

शिवराजपुर की महिला ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर न्यार की गुहार लगाई है। उसने कहा है कि यदि इंसाफ नहीं मिला, तो तहसील परिसर में आत्महत्या करूंगी।
विज्ञापन
तहसील में फरियाद लेकर आई लक्ष्मी देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी महिला ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। उसका कहना है कि इंसाफ नहीं मिला, तो वह तहसील परिसर में आत्महत्या कर लेगी। लक्ष्मी देवी ने एसडीएम को बताया कि गांव निवासी एक युवक से उसने भूमि का बैनामा कराया था।

विज्ञापन

इसमें युवक ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। उसने बैनामा कराने के लिए एक लाख रुपये दिए। बैनामा खेत की भूमि को दिखाकर किया, जबकि भूमि प्लाटिंग में थी। इसके चलते अपर जिलाधिकारी ने उसे एक लाख का जुर्माना नोटिस मिला है।
महिला ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह तहसील परिसर में आत्मदाह कर लेगी। एसडीएम अभिषेक सिंह ने बताया महिला ने अपनी समस्या बताई है। गुरुवार सुबह महिला व अन्य पक्षों को पूरी जानकारी के लिए अपने कार्यालय तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें