फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मैं हूं ना, मतदाता सूची में घर बैठे जाने अपना नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों में लोगों की सुविधा-सहूलियत के लिहाज से भारत निर्वाचन आयोग ने हाईटेक तकनीक का उपयोग किया है।
विज्ञापन

आयोग ने लोगों को घर बैठे ही मतदाता सूची में नाम देखने के साथ ही अन्य सुविधाओं के साथ मैं हूं ना नाम से मतदाता हेल्पलाइन एप्लीकेशन लांच की है।
मतदाता सूची में नाम को लेकर असमंजस की स्थिति दूर करने और लोगों को मतदेय स्थल तक दौड़भाग से बचाने के लिए आयोग ने मैं हूं ना नाम से मोबाइल एप्लीकेशन लांच की है। इस एप्लीकेशन को कोई भी व्यक्ति अपने एंड्रायड मोबाइल पर इंस्टाल कर सकता है।
इस एप के माध्यम से आमजन न केवल सूची में अपना नाम देख सकेंगे बल्कि, मतदाता सूची भी डाउनलोड कर पाएंगे। इसी के साथ मतदाता सूची में नाम जुड़वाने सहित अन्य आवेदनों को भी कर सकेंगे। एप में इसके लिए प्रयोगकर्ता को विकल्प दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि मतदाता हेल्पलाइन एप से लोग घर बैठे ही मतदाता सूची के संबंध में पूरी जानकारी कर सकेंगे। एप पर आने वाले फॉर्मों को श्रेणी के अनुसार स्वीकार किया जाएगा।
फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर कार्यक्रम चलाए जा रहें हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि आमजन को पुनरीक्षण के संबंध में जागरूक व फॉर्म के संबंध में जानकारी देने के लिए भोजपुरी में संगीतमय एक गीत भी तैयार कराया गया है।
विज्ञापन

यह गीत पब्लिक एड्रेस सिस्टम के तहत नियमति रूप से बजेगा और साथ ही इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार भी कराया जाएगा। बताया कि सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से कहा गया है कि वह अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में 18-19 साल के युवाओं व महिलाओं के फॉर्म-06 अधिक से अधिक भरवाएं। मतदाता सूची को शुद्ध व सही-सही तैयार कराया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें