फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: जीजा से प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर पति की हत्या, महिला हिरासत में

Fri, 10 Mar 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरदोई जिले में सुरसा कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहकमपुरवा मजरा बिराहिमपुर में जीजा के साथ प्रेम संबंधों का खुलासा होने पर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। पेड़ से गिरकर मौत होने की जानकारी पत्नी ने ससुर को दी। ससुर ने बहू पर प्रेमी जीजा के साथ मिलकर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या करने की पुष्टि होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पत्नी को हिरासत में ले लिया। जीजा फरार हो गया है। बताया गया कि पप्पू कुशवाहा (26) शुक्रवार दोपहर पत्नी शांति के साथ जानवरों की खातिर घास लेने के लिए घर से निकला था। कुछ समय बाद परिजनों को सूचना मिली कि पप्पू पेड़ से गिरकर घायल हो गया है।

जब परिजन मौके पर पहुंचे तो पप्पू की मौत हो चुकी थी। पास में बैठी शांति विलाप कर रही थी। मृतक के पिता रामाधीन ने पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शांति का कई महीनों से अपने जीजा चंद किशोर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। चंद किशोर लगभग 10 वर्ष पहले पड़ोस के गांव मोहकमपुरवा में अपना घर बनाकर रहने लगा था।
विज्ञापन


कुछ समय बाद उसकी पत्नी सुनीता की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। होली पर बेटे ने उसे जीजा के साथ आपत्तिजनक हालत में रंग खेलते हुए पकड़ लिया था। प्रेम प्रसंग का खुलासा होने के डर से शांति ने चंद किशोर के साथ मिलकर दुपट्टे से पहले बेटे का गला कसा, फिर सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव गांव के बाहर ले जाकर पेड़ के नीचे फेंक दिया।

कोतवाल ओपी सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पप्पू के सिर में दाहिनी तरफ गंभीर व नाक में चोट पाई गई है। गला घुटने के कारण उसकी मौत हुई है। मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद से फरार जीजा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें