हरदोई। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार की सुबह बारिश के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। इससे लोग पूरे दिन चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे।
गुरुवार की सुबह बारिश हुई। बारिश के बाद तेज धूप निकल आई। इससे उमस बढ़ गई। उमस के कारण लोग पूरे दिन गर्मी व उमस से बेहाल रहे। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार गुरुवार को 8.6 मिमी. बारिश रिकार्ड की गई। गुरुवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह आर्द्रता 92 प्रतिशत और शाम को 70 प्रतिशत रिकार्ड की गई। वेधशाला प्रभारी के अनुसार अगले दो दिन बारिश होने की संभावना बन रही है।