पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई
इसके बाद सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। भिड़ंत इतनी तेज थी कार के परखच्चे उड़ गए और सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर सवायजपुर कोतवाली पुलिस के साथ ही एसपी केसी गोस्वामी, एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
कार के हिस्सों को काटकर शवों को बाहर निकाला
कड़ी मशक्कत के बाद कार के हिस्सों को काटकर शवों को बाहर निकाला गया और उन्हें मोर्चरी भेजा गया। कार में मिले मोबाइल की मदद से परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई। एसपी ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी और उसे मुकेश चला रहा था। पेड़ से टक्कर हुई है। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।