हरिवंश सिंह को सम्मानित करते साधक।
- फोटो : अमर उजाला
पतंजलि योग समिति ने विश्व योग दिवस पर शहीद उद्यान में योग शिविर आयोजित किया था। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में साधकों ने इसमें शामिल होकर निरोगी रहने के गुर सीखे थे। शिविर का सफल आयोजन कराने पर गुरुवार को योग साधकों ने गांधी भवन में पतंजलि के जिला प्रभारी हरिवंश सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वीरेंद्र बाजपेई, मनोज मिश्रा, सत्यप्रकाश मिश्रा, सूर्यपाल सिंह, तोताराम, प्रतिभा गुप्ता, कंचन पांडे, नीलम मिश्रा, सीमा मिश्रा, रामबाबू त्रिपाठी, अशोक त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।