फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में ऑनर किलिंग : मजदूर से प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने बहन का गला रेता

Thu, 29 Feb 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना (हरदोई)। कछौना कोतवाली क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। साथी मजदूर से प्रेम-प्रसंग का पता चलने से गुस्साए भाई ने बहन की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पांच सौ मीटर दूर एक खेत के एक गड्ढे में फेंक दिया। पहचान मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश भी की। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी साजिद अली अपनी पत्नी, बच्चों और बहन साहिबा (16) के साथ कछौना कोतवाली क्षेत्र के रैंसो गांव में स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। बुधवार को दिन में लगभग 11 बजे कुछ ग्रामीणों ने ईंट-भट्ठे से तकरीबन 500 मीटर दूर एक खेत के गड्ढे में किशोरी का अधजला शव पड़ा देखा, तो सूचना पुलिस काे दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। कुछ ही देर में साजिद ने शव की शिनाख्त अपनी बहन साहिबा के रूप में की है।
साजिद ने ईंट-भट्ठे पर ही काम करने वाले अतरौली थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी जमील पर हत्या करने का आरोप लगाया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र, सीओ सिटी अंकित मिश्रा मौके पर पहुंचे और जमील व साजिद से पूछताछ की। शक होने पर साजिद के झोपड़ीनुमा मकान का निरीक्षण किया, तो मौके पर साहिबा के खून से सने कपड़े, जमीन पर पड़े खून के धब्बे नजर आए। पूछताछ करने पर साजिद की पत्नी ने पुलिस को बताया कि साजिद ने ही मंगलवार की रात चाकू से साहिबा की गला काटकर हत्या कर दी थी और शव किसी के खेत में फेंक दिया था।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि जमील और साहिबा के बीच प्रेम संबंध थे। मंगलवार की रात जमील और साजिद घर में ही शराब पी रहे थे। इसी दौरान जमील ने साहिबा का दुपट्टा खींच दिया था। साजिद ने यह देख लिया था। जमील के जाने के बाद साहिबा को जमकर पीटा और फिर चाकू से गला रेत दिया। पुलिस ने साजिद को हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें