फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भिठाई पुल के पास मिला होमगार्ड का शव

Wed, 20 Mar 2024 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज (हरदोई)। साइकिल से ड्यूटी करने मल्लावां काेतवाली जा रहे होमगार्ड का शव मंगलवार सुबह माधौगंज थाना क्षेत्र में नहर पटरी पर पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव माधौगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

माधौगंज थाना क्षेत्र के खंधेरिया खंजहानपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार द्विवेदी (52) होमगार्ड थे। इन दिनों उनकी ड़्यूटी मल्लावां कोतवाली में थी। मंगलवार सुबह वह ड्यूटी पर जाने के लिए साइकिल से निकले थे। रोज की तरह वह नहर पटरी से मल्लावां जा रहे थे। भिठाई पुल के पास सुबह लगभग पौने आठ बजे उनका शव पड़ा मिला।
राहगीरों ने शव देखकर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव सीएचसी माधौगंज पहुंचाया और नेमप्लेट के आधार पर जानकारी जुटाई। इससे परिजनों के बारे में पता चल गया तो उनको सूचना दी गई। मृतक के परिवार में पत्नी पतन्नी और एक पुत्र राहुल द्विवेदी है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें