फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दुर्घटना में घायल होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमपुर। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर सोमवार को हुए हादसे में घायल होमगार्ड की उपचार के दौरान लखनऊ के ट्रामा सेंटर में बुधवार सुबह मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजन गमजदा हो गए।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के घुसपहा निवासी कौशल किशोर मिश्रा (35) होमगार्ड के पद पर संडीला नगर कंपनी में तैनात थे। सोमवार रात पुरानी तहसील स्थित ग्राम न्यायालय परिसर में ड्यूटी करने के बाद बाइक से अपने घर जा रहे थे।
संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर करलावां पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला पहुंचाया था। हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। यहां उपचार के दौरान बुधवारसुबह छह बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी सरोज, पुत्र कुलश्रेष्ठ और विवाहित पुत्री अर्पिता मिश्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें