फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ऑटो की टक्कर से घर के बाहर खेल रही मासूम की मौत

विज्ञापन
फोटो-17- सुधांशी। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बांसी गांव में ऑटो की टक्कर से शनिवार सुबह मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद ऑटो मौके पर छोड़कर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

बांसी गांव निवासी हरिओम खेती करते हैं। उनकी इकलौती पुत्री सुधांशी (3) शनिवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। लगभग दस बजे मकान के बाहर से निकले ऑटो ने सुधांशी को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मां जूली बेटी का शव देखकर बदहवास हो गई। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि ऑटो पुलिस के कब्जे में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें