फोटो-16-सपा कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक दीक्षित व अन्य। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। सपा कार्यालय पर संडीला निवासी लखनऊ उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक दीक्षित ने अपने समर्थकों सहित सपा की सदस्यता ग्रहण की।
सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह मीतू, नगर अध्यक्ष रियासत खां, प्रशांत मिश्रा, विशाल , विक्की सिंह आदि उपस्थित रहे। (संवाद)